ठाकुरद्वारा में पहुंचे 89 फरीयादी, तीन का समाधान
मुरादाबाद, जून 20 -- तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने जनसुनवाई करते हुए क्षेत्र से आए 89 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मिस्सर वाला में भूमि कब्जा कर निर्माण करने के मामले में उप जिलाधिकारी को जांच देते हुए निर्माण ध्वस्त करने के आदेश दिए।राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, आपूर्ति तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंपा गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- 160 शिकायतें आईं, सिर्फ आठ का मौके पर निस्तारण उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.