मुरादाबाद, मार्च 1 -- ईद और होली के त्योहारों के मद्देनजर नगर में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को डिप्टी एसपी के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। पैदल मार्च में कोतवाली पुलिस, विभिन्न चौकियों के प्रभारी, महिला पुलिसकर्मी तथा भारी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे। पैदल मार्च नगर के मुख्य बाजार, वाले क्षेत्रों, संवेदनशील मोहल्लों और प्रमुख चौराहों से होकर गुजरा। पुलिस बल की सशक्त उपस्थिति से जहां असामाजिक तत्वों में खौफ नजर आया, वहीं आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना और अधिक मजबूत हुई। डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह ने व्यापारियों, धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों और राहगीरों से संवाद कर ईद व होली आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोनों पर्व आपसी प्रेम और एकता...