मुरादाबाद, जून 4 -- केंद्र में कौशल विकास उद्यमिता एवं शिक्षा राज्य मंत्री रालोद मुखिया जयंत चौधरी आज मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा में जनसभा को संबोधित करेंगे। जयंत चौधरी दिल्ली से सड़क मार्ग से सीधे ठाकुरद्वारा पहुंचेंगे। वहां साढ़े तीन बजे से शाम पांच बजे कर जनसभा में रहेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी यहां पार्टी की ओर से आयोजित रैली में शामिल होने पहुंच रहे हैं। रैली को भव्य बनाने के लिए रालोद की स्थीनीय टीम ने ताकत झोंक दी है। सपा के गढ़ में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुंकार भरेंगे। जयंत चौधरी का सरकारी कार्यक्रम जारी हो गया है। वह दिल्ली से दोपहर 12.15 पर कार से चलेंगे। यह भी पढ़ें- सपा के गढ़ में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी कल भरेंगे हुंकार, इन सीटों पर निगाह 3.30 बजे ठाकुरद्वारा पहुंचेंगे। यहां सनातन धर्म इंटर कालेज में जनसभा ...