मुरादाबाद, नवम्बर 18 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम छेड़छाड़ से तंग आकर बीए की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि एक युवक लंबे समय से परेशान कर रहा था। मानसिक दबाव में उसने घर के कमरे में फांसी लगा लगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी पूर्व प्रधान की 20 वर्षीय बेटी एक डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा थी। परिवार का आरोप है कि उत्तराखंड के जसपुर से आकर बसे एक परिवार का युवक लंबे समय से उसके साथ छेड़छाड़ और अनुचित हरकतें कर रहा था। इस संबंध में अक्शा कई बार परिवार को बता चुकी थी। लगातार बढ़ते तनाव से तंग आकर उसने सोमवार शाम कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार और डिप्टी एसपी आशीष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरव...