मुरादाबाद, मार्च 20 -- नगर में ईद की नमाज शनिवार की सुबह 8:00 बजे से 8:45 बजे तक अलग-अलग स्थान पर अदा की जाएगी। नगर के मदरसा अनवारूल उलूम के सदर रियासत अली ने बताया कि मदरसा अनवार उल उलूम में ईद की नमाज सुबह 8:00 बजे मुफ्ती फखरुद्दीन अदा कराएंगे। जामा मस्जिद मरकज कुरेशियान के सदर हाजी याकूब कुरैशी ने बताया कि जामा मस्जिद में ईद की नमाज सुबह 8:15 पर अदा कराई जाएगी। नगर की जामा मस्जिद पठान वाली के सदर शाफेज खान ने बताया कि नगर की स्योहारा रोड स्थित ईदगाह में ईद की नमाज 8:30 का अदा की जाएगी। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने पर ईद की नमाज इसी टाइम पर जामा मस्जिद पठान वाली में अदा कराई जाएगी। सपा विधायक नवाब जान के प्रतिनिधि छोटे खान नईम दूल्हा ने बताया कि खानकाह वाली ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 8:45 बजे अदा कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.