मुरादाबाद, जनवरी 16 -- तहसील क्षेत्र के नाखूनका गांव में आयोजित एक बड़े दीनी जलसे में चार कारियों की दस्तारबंदी कराई गई। इस दौरान कारी सखावत हुसैन और तहसील इमाम कारी अब्दुल मुईद ने दिन के बताए रास्ते पर चलने की हिदायत दी। नाखूनका गांव में जुमा की नमाज के दौरान विशाल दीनी जलसे का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मदरसे के प्रबंधक कारी सखावत हुसैन और लल्ला पूर्व प्रधान ने की। जलसे में खतीबुल उलूम के चार कारियों कारी मोहम्मद फरमान, कारी मोहम्मद अनस रजा, कारी मोहम्मद दिलशाद और कारी मोहम्मद अयान की दस्तारबंदी की गई। कारी सखावत हुसैन ने बच्चों को कीरत की सनत आता फरमाई जबकि जुमे की नमाज के दौरान बच्चों के गले में उनके परिवार के लोगों और मां-बाप ने हार पहना कर उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.