मुरादाबाद, मार्च 22 -- ठाकुरद्वारा रेंज अतर्गत ग्राम रामपुर बलभद्र में रविवार आबादी क्षेत्र के निकट तेंदुए की वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए मौजूद होने की पुष्टि की। रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव रामपुर बलभद्र में आबादी क्षेत्र में तेंदुए सक्रिय होने की जानकारी मिली, तो वन दरोगा पीयूष जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने इस गांव में तेंदुए होने की पुष्टि की और ग्राम वासियों को तेंदुए संबंधित जानकारी साझा करते हुए सलाह दी कि घर से अकेले ना निकले खासतौर से जंगल की दिशा में जाएं तो समूह में जाएं और बच्चों तथा पशुओं को बिल्कुल बाहर न जाने दें। पिंजरा लगाकर तेंदुआ को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...