मुरादाबाद, मई 19 -- एक बार फिर ठाकुरद्वारा का नारायणपुर छंगा एकाएक सुर्खियों में आ गया। यहां दलित समाज की युवतियों की ओर से जारी वीडियो पर नगीना सांसद आसपा के मुखिया चंद्रशेखर ने नारायणपुर छंगा जाने का ऐलान किया था। पुलिस ने कड़ी नाकेबंदी की थी। बिजनौर जनपद में ही सांसद को रोक लिया गया। कुछ दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव नारायणपुर छंगा में काफी हंगामा मच चुका है। जैसे मामला ठंडा पड़ा फिर सोशल मीडिया पर छा गया। यहां से दलित समाज की युवतियों की ओर से आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर को गांव में बुलाने की वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद मंगलवार को सांसद चंद्र शेखर ने नारायणपुर छंगा पहुंचने की घोषणा कर दी। इतने में पुलिस प्रशासन एलर्ट हो गया। शांति व्यवस्था को लेकर मंगलवार सुबह से ही पूरे जनपद का पुलिस बल पुलिस अधीक्ष...