प्रयागराज, जुलाई 22 -- प्रयागराज। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों को लेकर गंभीर आपत्तियां दर्ज कराते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बहादुरगंज स्थित ठाकुर दीन बालिका जूनियर हाईस्कूल में मतदान स्थल संख्या 233, 234, 235, 236, 237 एवं 238 बनाए गए हैं। यह मतदान स्थल प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं दक्षिण विधानसभा के विधायक नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' के आवास के ठीक सामने स्थित हैं। पार्टी का कहना है कि मंत्री के समर्थकों की मौजूदगी के कारण विशेष रूप से मुस्लिम बहुल्य मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को मतदान से रोके जाने की आशंका है। यह भी पढ़ें- सपा ने मंत्री के इशारे पर मतदेय स्थल बनाए जाने के व...