सहारनपुर, जनवरी 12 -- प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर में श्री राधा नवरंगी लाल महाराज का खिचड़ी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उत्सव में सोमवार को ठाकुरजी का छदम भेष, बांके बिहारी रूप और श्रृंगार दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर में पदावली सुनने के लिए भी भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान श्रद्धालुओं ने थार संजोय धरे कर आवत सीत मै रूचिकारी, रूप रसावत माते दोऊ श्री राधा वल्लभ जेवत खिचरी और अचबन बीरी दै मंगल आरती सजि बाढ्यौ सखिन सखिन मन मोद आदि का गायन किया। मंदिर के सेवाधिकारी नवनीत लाल गोस्वामी ने बताया कि भक्तों को रोजाना सुबह ठाकुरजी शक्ति स्वरूपा श्री जी के दर्शन नये वेश में दिखाई पड़ते हैं। बताया कि ठाकुरजी को प्रतिदिन विभिन्न वेशभूषा में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.