रांची, दिसम्बर 12 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। ठाकुरगांव-पिठोरिया मार्ग पर उरुगुट्टू बाजारटांड़ के पास कोयला लदे ट्रक की एक बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दंपति की मौके पर मौत हो गई और दो वर्षीय पुत्र रेयांश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार की रात लगभग 12:15 बजे की है। मृतक 30 वर्षीय सुनील उरांव और मृतका 25 वर्षीय राजमुनि देवी रातू प्रखंड के बानापीढ़ी गांव के निवासी थे। बताया जाता है कि कोयला लदा ट्रक (जेएच02एवी5818) ठाकुरगांव की ओर से कोयला लेकर पिठोरिया की तरफ जा रहा था। वहीं बाइक सवार दंपति पिठोरिया थाना क्षेत्र के कोनकी गांव में मौसा के घर आयोजित छठी समारोह में शामिल होकर अपने घर बानापीढ़ी लौट रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए ...