रांची, जून 7 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय पवन महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पवन शनिवार रात घर नहीं लौटे थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में चप्पल तैरती दिखने पर संदेह हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों ने कुएं में उतरकर तलाश की, जहां उनका शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर ठाकुरगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। बाद में पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...