किशनगंज, मार्च 11 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड में करीब दो घंटे 15 मिनट तक विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:05 बजे ग्रिड उपकेन्द्र, चूरली स्थित कृषि मैदान के हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से धर्मकांटा चौक के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1:10 बजे धर्मकांटा चौक पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ठाकुरगंज बाईपास सड़क (कटहलडांगी से धर्मकांटा चौक) का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं के प्रस्तुतीकरण का भी अवलोकन करेंगे। इसके बाद 1:25 बजे वे कार्यक्रम स्थल से वापस ग्रिड उपकेन्द्र, चूरली के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:30 बजे ग्रिड उपकेन्द्र, चूरली पहुंचकर मुख्यमंत्री विभिन्न विकासात्मक योजनाओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.