किशनगंज, जनवरी 28 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को ठाकुरगंज के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय तिरंगा फहराकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने देशभक्ति पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। ताराचंद धनुका एकेडमी, सेंट फ्रांसिस स्कूल व उच्च प्लस टू उच्च विद्यालय ठाकुरगंज में जद(यू) विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने तिरंगा फहराया। वहीं नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष श्री कृष्ण सिंह उर्फ सिकंदर पटेल, प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख ने, एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ मंगलेश सिंह ने, ठाकुरगंज थाना में थानाध्यक्ष मकसूद अहमद अशरफी ने तथा एसबीआई जलीबिया मोड़ शाखा में प्रबंधक मो. सूफियान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। एसएसबी बटालियन मुख्यालय में स्वर्ण जीत शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने झंडा...