लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, संवाददाता।ठाकुरगंज में मंगलवार सुबह आई-20 और ईको कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो महिलाएं समेत दस लोग घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने दो की हालत गंभीर बताई।सआदतगंज बड़ा चौराहा निवासी हरिशंकर परिवारीजन अभिषेक, वीरेंद्र गुप्ता, पुष्पा देवी, श्वेता गुप्ता के साथ ईको कार से बरेली से सोमवार सुबह लौट रहे थे। तभी ठाकुरगंज चोर घाटी पेट्रोल पंप के पास बालागंज की ओर से आ रही आई-20 कार से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर हादसे की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों कार में फंसे लोगें को बाहर निकाला। पुलिस ने ईको चालक सआदतगंज पुराना चबूतरा निवासी सुभ...