किशनगंज, अप्रैल 2 -- ठाकुरगंज। जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार के निर्देशानुसार प्रखंड ठाकुरगंज में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) को लेकर व्यापक तैयारी शुरू कर दी गई है। इस क्रम में 2 ठाकुरगंज उच्च विद्यालय में 6 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण के अंतर्गत प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा 2 मई से 31 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। वहीं, आम नागरिकों को 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक निर्धारित वेब पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।इससे पूर्व मकान सूचीकरण (एचएलबी) के लिए मैप तैयार करने, क्षेत्र की भौतिक विशेषताओं का अंकन करने तथा प्रमुख स्थलों (लैंडमार्क) को चिन्हित करने हेतु प्रखंड क...