किशनगंज, फरवरी 23 -- ठाकुरगंज निज संवाददाता। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के अवतरण दिवस पर रविवार को ठाकुरगंज में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान तालाबों, पोखरों, कुओं सहित अन्य स्थानों की सफाई की गई। ठाकुरगंज में निरंकारी मंडल ने भातडाला पोखर समेत अन्य जगहों पर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।उपस्थित सदस्यों ने बताया कि बाबा हरदेव जी महाराज कहते थे, 'शरीर के अंदर या बाहर जहां भी गंदगी हो, वह मानव जीवन के लिए हानिकारक है। अंदर गंदगी रहने से मानव ही नहीं रहता, जबकि बाहर गंदगी वाले स्थान पर जीवन यापन संभव नहीं। इसलिए मानव जीवन में स्वच्छता का विशेष महत्व है।' इस वर्ष 'स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अमृत प्रोजेक्ट' के तहत नदियों, तालाबों, कुओं, अस्पतालों व रेलवे स्टेशनों पर सफाई अभियान चलाया गया।सदस...