लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ, संवाददाता। ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के छोटा इमामबाड़ा के पास मंगलवार भोर एक कबाड़ की दुकान में आग लग गई। फायर कर्मियों ने करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। वालागंज निवासी जावेद की ठाकुरगंज क्षेत्र में कबाड़ की दुकान है। पीड़ित ने बताया वह सोमवार की रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब तीन जावेद को पड़ोसियों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। साथ ही लोगों ने आग की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर भी दी। आग की सूचना पर ठाकुरगंज पुलिस और फायर स्टेशन की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग आसपास के घरों पर नहीं पहुंची। कबाड़ की दुकान का सारा सामान जल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्ता...