किशनगंज, मार्च 11 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता मुख्यमंत्री के प्रस्तावित समृद्धि यात्रा कार्यक्रम को लेकर ठाकुरगंज में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार कैंप कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। मंगलवार को कार्यक्रम स्थल पर जिला पदाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा तथा एसडीएम अनिकेत कुमार सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहकर तैयारियों का जायजा लेते रहे।अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, वीआईपी बैठक व्यवस्था, पार्किंग स्थल, सुरक्षा घेरा, प्रवेश और निकास मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से पहुंचे सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने भी जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक कर सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.