लखनऊ, मई 14 -- लखनऊ, संवाददाता। यह भी पढ़ें- सरायन नदी में मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त संदना इलाके के जयरामपुर पुल के नीचे सरायन नदी में बुधवार सुबह ठाकुरगंज के एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। शव देखकर लोगों की भीड़ लग गई। शव कमलापुर और संदना थाने का बार्डर क्षेत्र में होने के कारण दोनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव संदना थानाक्षेत्र में होने के कारण कमलापुर पुलिस लौट गई।युवक की पहचान संदना इंस्पेक्टर मानसिंह पाल ने बताया कि सुशील विश्वकर्मा (30) ठाकुरगंज के रिंग रोड चौकी के मल्हपुर का निवासी था। सुशील काफी समय कमलापुर के सैदापुर गांव में अपनी बहन मोनिका और बहनोई धर्मेंद्र संग रहता था। कुछ दिन पहले वह लखनऊ स्थित अपने घर आया था। बुधवार को वह कमलापुर जाने की बात कहकर लखनऊ से निकला था। लेकिन वह बहन के घर नहीं पहुंचा। गुरुवार सुबह...