किशनगंज, जुलाई 11 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर विद्यालय से सैकड़ों किलोमीटर दूर रहकर फर्जी तरीके से "मार्क ऑन ड्यूटी" दर्ज करने के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा विभाग ने किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के पांच शिक्षकों सहित जिले के कुल छह शिक्षक-प्रधानाध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही सभी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : ई-शिक्षाकोष पर फर्जी 'मार्क ऑन ड्यूटी' दर्ज करना पड़ा भारी ठाकुरगंज के पांच समेत छह शिक्षक किये गये निलंबितजांच की प्रक्रिया जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) द्वारा 14 मई 2026 को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज उपस्थिति की जांच की गई। जांच में सामने आया कि संबंधित शिक्षक विद्यालय में उपस्थित नहीं थ...