गोड्डा, मार्च 28 -- ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि । रामनवमी को लेकर शुक्रवार को ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जयघोष के साथ जुलूस निकाला गया। ज्ञात हो कि रामनवमी पर क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सैकड़ों की संख्या में राम भक्त हाथ में लाठी और तरवाल लेकर जुलूस के दौरान मर्यादा में रहकर खेलते नजर आए। इस दौरान हर ओर जय श्री राम का नारा गूंज रहा था। वही रुंजी गांव में चैती दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्य एवं बजरंग दल के सदस्य के साथ अन्य श्रद्धालुओं ने जुलूस में भाग लिया। इस मौके पर पंचायत के पूर्व मुखिया सह जिला परिषद पति उमेश प्रसाद,पंचायत समिति सदस्य इंद्रजीत मंडल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सह दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार सुमन,मुखिया पति सुभाष पासवान ,अमरनाथ कुमार उर्फ लाला,राहुल कुमार, शिक्षक चंदन कु...