गोड्डा, जनवरी 5 -- सोमवार को ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोरडीहा आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड अंतर्गत धुनियाबांध में आज इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर परियोजना के तहत आजीविका सेवा केंद्र का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। जहां इस अवसर पर अमरपुर पंचायत की मुखिया शायमा खातून मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। तथा उनके द्वारा फीता काटकर, नारियल फोड़कर एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन करते हुए कहा कि आजीविका सेवा केंद्र के माध्यम से किसानों एवं ग्रामीण परिवारों को एक ही स्थान पर कृषि एवं आजीविका से संबंधित विभिन्न सेवाएँ उपलब्ध होंगी। जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक प्रेम प्रकाश एवं एफटीसी शमीम अख्तर द्वा...