चम्पावत, जून 17 -- जगदीश राय, लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के ठांटा ग्राम पंचातय में कृषि विभाग ने तारबाड़ लगाने का कार्य पूरा किया। ताड़बाड़ लगने गांव की कृषि योग्य भूमि और सुरक्षा की दृष्टि से लोगों जंगली जानवरों से काफी हद तक राहत मिलने लगी। मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार ने बताया कि ग्राम ठांटा की भौगोलिक स्थिति के हिसाब से यह क्षेत्र एक कृषि प्रधान क्षेत्र है। यहां निवास करने वाले लगभग 60 से 65 परिवार 75.184 हेक्टेयर भूमि पर कृषि कार्य कर रहे हैं। यहां की जलवायु और उपजाऊ भूमि मंडुवा, दलहन, मक्का तथा विभिन्न सब्जियों के उत्पादन के लिए बेहद अनुकूल है, जिससे अधिकांश ग्रामीणों की आजीविका खेती और पशुपालन पर ही निर्भर है। कृषि विभाग ने ठांटा में सिंचन क्षमता बढ़ाने के लिए पूर्व में चार जियो लाइन टैंकों का निर्माण कराया गया है और खेती में मानव...