हाथरस, जुलाई 24 -- हाथरस। सरस्वती महाविद्यालय, हाथरस में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के तनाव को कम कर उन्हें आनंदमय, प्रेरणादायी एवं सांस्कृतिक वातावरण उपलब्ध कराना था।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित ने मुख्य अतिथि सदर एसडीएम राजबहादुर सिंह सहित सभी आमंत्रित कवियों का पटका एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। मुख्य अतिथि सदर एसडीएम राजबहादुर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ साहित्य और संस्कृति का समन्वय विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में महत्व...