मधुबनी, जून 30 -- मधुबनी दैनिक जीवन की भागदौड़ के बीच सोमवार की शाम नगर भवन ठहाकों, तालियों और बेहतरीन काव्य प्रस्तुतियों से देर रात तक गूंजता रहा। हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित भव्य हास्य कवि सम्मेलन में हास्य, व्यंग्य, वीर, श्रृंगार और गीतों का ऐसा संगम देखने को मिला कि श्रोता देर रात तक अपनी सीटों से नहीं उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम आनंद शर्मा, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश जय किशोर दुबे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार महथा, पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश डाॅ. निशांत प्रियदर्शी, उत्पाद मामलों के विशेष न्यायाधीश गोरखनाथ दुबे, डीईओ अक्षय कुमार पांडेय, मेयर अरुण राय, डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, सदर एसडीओ चंदन कुमार झा, सदर एसडीपीओ अमित कुमार, कांग्रेस पूर्वी जिलाध्यक्ष नलिनी रंजन झा व अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ...