बरेली, अप्रैल 13 -- कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में साहित्यकार गणेश के संयोजन में त्रैमासिक पत्रिका ठहाका सत्य पथिक के प्रवेशांक का लोकार्पण, कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्टेडियम रोड स्थित लोक खुशहाली सभागार में कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ ने की। मुख्य अतिथि भाजपा नेता अनिल कुमार सक्सेना, विशिष्ट अतिथि रमेश गौतम, डॉ़ महेश, विनय सागर जायसवाल, सहकार भारती के जिला अध्यक्ष चौधरी छत्रपाल सिंह, शिव शंकर यजुर्वेदी, डॉ. मिथिलेश राकेश और कैलाश चंद्र मिश्र ने पत्रिका का विमोचन किया। अनिल कुमार सक्सेना एडवोकेट और साहित्यकार बृजेंद्र तिवारी अकिंचन को सम्मानित किया गया। सचिव उपमेंद्र सक्सेना, किरन प्रजापति दिलवारी, पूनम गंगवार, राम कुमार कोली, बिंदु इशिका सिंघानिया, अमित मनोज आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़े...