नई दिल्ली, जुलाई 19 -- Meta के दो पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook और Instagram को चलाने में सैकड़ों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन दोनों ही प्लेटफॉर्म की सर्विस भारत समेत दुनियाभर में काफी समय तक ठप रहीं। जब सोशल मीडिया चलाने में लोगों को दिक्कत हुई तो हजारों यूजर्स ने इसकी शिकायत करने के लिए एक्स पर आ गए। फेसबुक के डेस्कटॉप वर्जन से लॉगइन करने की कोशिश करते समय कई यूजर्स को एरर मैसेज दिख रहा है।यूजर्स को दिख रहा एरर मैसेज इस एरर मैसेज में लिखा है: "अकाउंट टेंपरेरी अनअवेलेबल। आपका अकाउंट वर्तमान में एक साइट इश्यू के कारण अनुपलब्ध है। हमें उम्मीद है कि यह समस्या जल्द ठीक हो जाएगी। कृपया कुछ मिनटों में पुनः प्रयास करें।" आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, इंस्टाग्राम यूजर्स को भी समस्या का सामना करन...