ठनका से तीन मवेशियों की मौत
बिहारशरीफ, जून 6 -- ठनका से तीन मवेशियों की मौत एकंगरसराय, निज संवाददाता। तेल्हाड़ा निचली बाजार में शुक्रवार की रात ठनका की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत हो गयी। मवेशीपालक मोजी साव ने बताया कि तीन दुधारु गायें घर के बाहर बंधी थीं। मध्य रात्रि में अचानक वर्षा व आंधी के दौरान ठनका गिर गया और तीनों मवेशी की मौत हो गयी। पशुपालन पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार ने बताया कि मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया गया है। विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जिला परिषद प्रतिनिधि संतोष यादव ,मुखिया विद्युत कुमार, पूर्व मुखिया डॉ अवधेश गुप्ता ने प्रशासन से विभागीय प्रावधान के अनुसार प्रभावित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- ठनका से तीन मवेशियों की मौत यह भी पढ़ें- एकंगर में वज्रपात से 3 मवेशियों की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.