सहरसा, जून 20 -- सौरबाजार। थाना क्षेत्र की नादो पंचायत के वार्ड संख्या 03 स्थित मधुरा गांव में शुक्रवार देर रात ठनकाकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मधुरा गांव निवासी सुलेन्द्र यादव की पत्नी 60 वर्षीय मंगला देवी बारिश के दौरान घर से बाहर निकलकर मवेशी को घर के अंदर कर रही थीं। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सौरबाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...