जहानाबाद, मई 4 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के छरियारी पंचायत के लाला बिगहा में ईट भट्ठा पर ठनका गिरने से मजदूर घायल हो गया। घायल मजदूर रामकुमार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले का रहने वाला है। घटना के समय भट्ठा परिसर में बने झोपड़ा में वह बैठा हुआ था। तभी निकट के एक पेड़ पर ठनका गिरा जिसका छिटका इसके झोपड़ी तक पहुंच गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में इसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया जहां इसकी चिकित्सा की जा रही है। फोटो- 04 मई जेहाना- 09 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड के छरियारी पंचायत के लाला बिगहा में सोमवार को ईट भट्ठा पर ठनका गिरने से घायल मजदूर रेफरल अस्पताल में इलाजरत। यह भी पढ़ें- ठनका गिरने से एक की मौत, पांच अन्य घायल यह भी पढ़ें- मौसम का हमला': 60 किमी की रफ्तार वाली आंधी-बारिश से जिला अस्त-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.