दुमका, जून 17 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के कुंजबोन पंचायत अंतर्गत गमहारा गांव में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे ठनका गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गई, जबकि एक बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना में कालाचांद मंडल की एक दुधारू गाय और बिरजू राय के एक बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य बछड़ा गंभीर रूप से घायल हुआ है। पीड़ित पशुपालकों ने बताया कि मवेशियों को चराने के लिए घर के पास मैदान में छोड़ा गया था। कुछ देर बाद हल्की आंधी-तूफान के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसी दौरान अचानक ठनका गिरने से हादसा हुआ। पीड़ितों के अनुसार, मृत गाय की कीमत लगभग 30 हजार रुपये और बछड़े की कीमत करीब 8 हजार रुपये थी। पीड़ितों ने प्रशासन से आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजे की मांग की है। इस संबंध में अंचलाधिकारी रंजन कुमार यादव ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद...