गुमला, जून 18 -- भरनो। भरनो प्रखंड में गुरुवार दोपहर हुई वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन भैंसों की मौत हो गई। घटना से प्रभावित किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।पहली घटना महादेव चेंगरी गांव में हुई। दोपहर में अचानक मौसम बदल गया और काले बादल छाने के बाद तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। इसकी चपेट में आने से गांव निवासी किसान विष्णु उरांव की दुधारू भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं दूसरी घटना सिंगरौली गांव में हुई, जहां ठनका गिरने से किसान चारो उरांव की दो भैंसों की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ठनका की चपेट में आने से दो मवेशी की मौत बताया गया कि दोनों किसान अपने मवेशियों को घर के बाहर बांधकर रखे हुए थे। इसी दौरान वज्रपात होने से यह हादसा हुआ।प्रभावित किसानों और ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षति क...