गिरडीह, जून 28 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के पुरनीगड़िया गांव में तेज आंधी पानी के दौरान वज्रपात की घटना हो गई। जिसमें आम के पेड़ पर ठनका गिरने से पेड़ में आग लग गई। जिसे लेकर वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बाद में ग्रामीणों के द्वारा खोरीमहुआ से अग्निशमन वाहन को बुलाया गया। जहां अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचते ही प्रधान अग्निचालक धर्मेंद्र कुमार सिंह व खेला राम हांसदा के द्वारा आग बुझाई गई।फोटो संख्या 27जीआरडी 162- शनिवार को देवरी के पुरनीगडिया गांव में ठनका से लगी आग बुझाते अग्निशमनकर्मी। यह भी पढ़ें- Purnia News ठनका की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...