ठनका गिरने से अधेड़ की मौत, 3 मवेशी भी मरे
बिहारशरीफ, जुलाई 18 -- इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में वज्रपात इस्लामपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में शनिवार की शाम ठनका गिरने से अधेड़ की मौत हो गयी। तीन मवेशी भी मर गये। मृतक की पहचान स्व. विमल यादव के 45 वर्षीय पुत्र श्यामजी प्रसाद के रूप में की गयी है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर में वे मवेशी चराने के लिए रामपुर खंधा गये थे। शाम को तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। उसी दौरान वज्रपात हो गया। श्यामजी प्रसाद ठनका की चपेट में आकर झुलस गये। पास में ही घास चर रहे तीन मवेशी भी ठनका की चपेट में आ गये। कुछ देर बाद ग्रामीण उधर गये तो पशुपालक व मवेशियों को जमीन पर गिरा देखकर शोर मचाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.