रांची, जून 12 -- तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दुवारसीनी मे ठनका की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ निवासी 45 वर्षीय कैलाश नाग की मौत हो गई। घटना शाम छह बजे की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ निवासी कैलाश नाग दुवारसीनी में बोरिंग मशीन चला रहा था। इसी दौरान बूंदाबांदी के साथ जोरदार आवाज के साथ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही कैलाश नाग की मौत हो गई। हालांकि उसे तत्काल उठाकर तमाड़ अस्पताल लाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर थाना ले आया। शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...