रामगढ़, जून 18 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी प्रखंड क्षेत्र स्थित सोसो पंचायत के उकरीद, विष्णु टोला में गुरुवार को बारिश के साथ जोरदार ठनका गिरने से दो मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें विष्णु टोला निवासी राजेश कुमार महतो पिता स्व जेठू महतो के दोनों मवेशी खेतों में चर रहे थे। इसी दौरान जोरो की ठनका हुई और दोनों मवेशी चपेट में आ गए और दोनों की मौत हो गई। भुक्तभोगी किसान राजेश कुमार महतो ने बताया कि दोनों मवेशी की मौत से लगभग 50 हजार का आर्थिक क्षति हुआ है। उन्होंने आपदा प्रबंधन मद से आर्थिक सहायता की मांग की है। यह भी पढ़ें- कुजू में ठनका गिरने से मवेशी की मौत उन्होंने बताया कि खेती किसानी के दिन चल रहा है और ऐसे में मवेशी की मौत हो जाने से हम कैसे खेती कर सकेंगे। यही परेशानी हमें खाई जा रही है। किसान के घरवालों का भी रो रो कर बुरा हा...