ठनका की चपेट में आने से किसान की मौत
समस्तीपुर, मई 8 -- मोरवा। हलई थाना क्षेत्र के बनबीरा पंचायत में ठनका गिरने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड दो निवासी देवेंद्र राय के पुत्र लखन देव राय (55) के रूप में हुई। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की संध्या वह भैंस चराने खेत में गया था। इसी क्रम में मौसम बिगड़ गया। आंधी की चपेट में आने के कारण वह खेत में ही रुक गया। इसी बीच बज्रपात हुआ। बाद में भैंस के घर पहुंचने पर लोगों को अंदेशा हुआ। खोजबीन को लेकर घर के लोग खेत में निकले। जहां उसकी लाश पड़ी हुई थी। यह भी पढ़ें- ठनका से खलिहान में महिला की दर्दनाक मौत, कोहराम इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.