मधुबनी, अप्रैल 1 -- अंधराठाढ़ी, निज संवाददाता। प्रखंड के ठठरी गांव स्थित ब्रह्मस्थान में बुधवार को भव्य कलश यात्रा के बाद नवाह संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। पवित्र सुगर्रवे नदी के त्रिवेणी घाट से जल भरकर श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की। इसके बाद गांव और आसपास का इलाका आस्था और भक्ति के रंग में रंग गया। सुबह से ही गांव में धार्मिक उत्साह चरम पर रहा। बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश लेकर भक्ति गीतों के बीच शोभायात्रा में शामिल हुईं, जबकि पुरुष श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ पूरे माहौल को भक्तिमय बनाते रहे। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए ब्रह्मस्थान पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।आयोजकों के अनुसार, यह नवाह संकीर्तन नौ दिनों तक ल...