आगरा, अप्रैल 6 -- भर्ती का खेल भी निराला है। हींग लगे न फिटकरी रंग चोखा ही चोखा। दलाल इसी नजरिए से काम करते हैं। यह राज पुलिस हिरासत में अग्निवीर भर्ती में पकड़े गए नीरेश ने खोला। वह आगरा से पहले झांसी और अमेठी रैली में भी गया था। उसने बताया कि अभ्यर्थियों को फंसाना मुश्किल नहीं, बहुत आसान काम है। सिर्फ जेहन में यह बात बैठानी होती है कि बिना जुगाड़ कोई काम नहीं होता। अब तो एआई है। चाहे जिसके साथ फोटो बनाओ और अभ्यर्थी को दिखाओ। रविवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के बाहर मिलिट्री इंटेलीजेंस ने एक दलाल को पकड़ा था। वह अभ्यर्थियों को अपने जाल में फंसाने आया था। मेडिकल पास कराने के एवज में एक लाख और भर्ती कराने के एवज में तीन लाख रुपये मांग रहा था। आरोपित के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा लिखा गया। पुलिस ने सोमवार को आरोपित को जेल भेज दिया। बमरौली...