लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ,संवाददाता। राजधानी में साइबर ठग लगातार लोगों की कमाई पर डांका डाल रहे हैं। जालसाजों ने सैन्यकर्मी व महिला समेत पांच के खातों से 11.47 लाख रुपये उड़ा लिए। कहीं जालसाज ने क्रेडिट कार्ड प्रतिनिधि बनकर फंसाया तो कहीं लिंक भेजकर ठगी की। साइबर ठगी के यह मामले कैंट, सरोजनीनगर, जानकीपुरम, बाजारखाला और कृष्णानगर थाने के हैं।कैंट के संजोग क्षेत्री विहार निवासी सैन्यकर्मी ज्ञानप्रकाश आर्मी मेडिकल कोर ट्रेनिंग सेंटर के तकरीकी विंग में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि 4 अप्रैल को एक कॉल आई। फोनकर्ता ने बताया कि आपके क्रेडिट कार्ड पर वेलकम वाउचर और रिवार्ड प्वाइंट हैं। रिडीम कराने का झांसा देकर लिंक भेजकर एक एप डाउन लोड कराई। उसके बाद खाते से 1,84,998 गायब कर दिए। वहीं, जानकीपुरम गार्डेन निवासी अभिषेक चौधरी का खाता कोटक महिंद्रा बैंक...