देहरादून, अप्रैल 26 -- देहरादून। बल्लूपुर रोड स्थित आकाशदीप कॉलोनी के रहने वाले रोहित गर्ग साइबर ठगी का शिकार हो गए। बीते छह अप्रैल को ठगों ने रोहित के आईएमए, चकराता रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 92,000 रुपये और घंटाघर-गांधी रोड स्थित इंडियन बैंक के खाते से 21,000 रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित को इसका पता लगा तो उन्होंने साइबर अपराध थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई। जिसे कैंट थाने ट्रांसफर किया गया। इंस्पेक्टर कैंट एसएस बिष्ट ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- मोबाइल हैक कर दो लाख की कर डाली ऑनलाइन खरीदारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...