नोएडा, मार्च 16 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-4 स्थित चेरी काउंटी सोसाइटी में रहने वाली महिला के बैंक खाते से 14 लाख 35 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। शिवांगी गोयल ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उनका बैंक में बचत खाता है। इसी साल आठ जनवरी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने साइबर फ्रॉड करके उनके खाते से 14 लाख 35 हजार रुपये निकाल लिए। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत अपने बैंक से संपर्क किया। बैंक से पता चला कि साइबर ठगी के जरिए उनके खाते से यह रकम ट्रांसफर की गई है। इसके बाद पीड़िता ने ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कुछ रकम को फ्रीज करा दिया, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई मु...