बरेली, मार्च 1 -- हाफिजगंज। पोषाहार मिलने की जानकारी लेने के बहाने साइबर ठग ने गर्भवती महिला का मोबाइल हैक कर पांच हजार रुपये उड़ा दिए। महिला के पति ने मामले की तहरीर हाफिजगंज थाने में दी है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा जागीर निवासी वीरेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनसे पोषाहार की जानकारी ली, इसके बाद उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक खोलते ही उनके खाते से 5 हजार रुपये निकल गए। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि अज्ञात ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...