बरेली, जून 1 -- हाफिजगंज।ठगों ने ग्रामीण के खाते से 98 हजार रुपय उड़ा दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ठगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैगांव लभेड़ा उर्फ बुलंदनगर निवासी नाहिद अली पुत्र मुन्ने का इंडियन बैंक शाखा रिठौरा में खाता है। 28 मई को उनके मोबाइल नंबर पर 98000 का एक ओटीपी संदेश मिला। कुछ देर बाद जब खाते की जानकारी ली तो पता चला कि खाते से 98 हजार रुपये निकल चुके हैं। पीड़ित ने थाना हाफिजगंज पुलिस को तहरीर देकर साइबर ठगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर साईबर ठगों की तलाश की जा रही है। लोगों से अपील की है कि किसी लिंक, कॉल या ओटीपी साझा करने से बचें तथा संदिग्ध गतिविधि होने पर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...