गाज़ियाबाद, नवम्बर 28 -- गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने विजयनगर थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक के खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया। विजयनगर थानाक्षेत्र के प्रताप विहार सेक्टर-11 में रहने वाले धनवीर नेगी ने बताया कि चार मार्च 2025 की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उनके बैंक खाते से बिना अनुमति के पांच अनधिकृत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए गए। उन्हें इन लेनदेन की जानकारी तब हुई, जब उनके मोबाइल पर मैसेज आने लगे। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने न तो किसी को यूपीआई की जानकारी दी और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया। इसके बावजूद उनके खाते से रकम निकल गई। धोखाधड़ी का पता चलते ही उन्होंने अपनी बैंक शाखा और यूपीआई सेवा प्रदाता को जानकारी दी। बैंक ने खाते को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर आगे की निकासी रोक दी। घटना के संबंध में पीड़ित न...