गाज़ियाबाद, मई 30 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। खोड़ा थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति का फोन अपडेट होने के बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 2.25 लाख रुपये डेबिट हो गए। नरेश विहार निवासी अनीश खान ने पुलिस को बताया कि 17 मई की सुबह करीब 11 बजे उनके मोबाइल फोन में अचानक ऑटोमैटिक सॉफ्टवेयर अपडेट शुरू हुआ। इस दौरान उनका फोन हैंग हो गया और स्क्रीन काली पड़ गई। करीब 15 मिनट तक फोन बंद रहने के बाद चालू हुआ तो उनके मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड से रुपये डेबिट होने के तीन मैसेज आए। कुल 2.25 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन की गई थीं। जांच में पता चला कि उनके अमेजन अकाउंट के जरिए कार्ड से बीजीएमआई ई-गिफ्ट कार्ड खरीदकर ठगों ने कार्ड का इस्तेमाल भी कर लिया। अमेजन से ऑर्डर रद्द करने का अनुरोध किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। मुकदमा दर...