गुड़गांव, जून 20 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम की साइबर अपराध दक्षिण थाना पुलिस ने निवेश के नाम पर एक करोड़ 87 लाख की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जितेंद्र राय निवासी कुशीनगर, यूपी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि ठगी गई रकम में से 38 लाख सीधे जितेंद्र के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। आरोपी ने महज दस हजार रुपये प्रति महीना के लालच में अपना खाता साइबर ठगों को किराए पर उपलब्ध कराया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...