फरीदाबाद, जनवरी 24 -- फरीदाबाद। टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के नाम पर 3.22 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने इस मामले में खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खाते में ठगी के 81 हजार रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एनआईटी निवासी एक व्यक्ति को टेलीग्राम पर अंजान नंबर से मैसेज आया था। इसमें टास्क पूरा कर पैसे कमाने का लालच दिया गया। पीड़ित ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 3.22 लाख रुपये निवेश कर दिए, लेकिन बाद में कोई रकम वापस नहीं मिली। शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने निर्मल तेजी निवासी बीकानेर, राजस्थान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी खाताधारक है, जिसने अपना बैंक खाता ठगों को उपलब्ध कराया था। पुलिस के अनुसार आरोपी एक निजी बै...