फरीदाबाद, मार्च 5 -- फरीदाबाद। साइबर अपराध थाना सेंट्रल की टीम ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 47 लाख 75 हजार रुपये की ठगी के मामले में बैंक खाता धारक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मंतोष कुमार निवासी गांव सुमेश्वरस्थान, जिला बक्सर (बिहार) हाल ओल्ड कॉलोनी, ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने यह मामला सेक्टर-88 निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि आरोपी मंतोष कुमार ने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था, जिसमें करीब 10 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। आरोपी बीए पास है और बिल्डिंग मैटेरियल सेल्समैन का काम करता है। उधर, साइबर अपराध थाना सेंट्रल की टीम ने शेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर पांच लाख 20 हजार रुपये की ठगी के दिग्विजय सिंह निवासी गांधी कॉलोनी, पवनपुरी ईस्ट, जिला बीका...